फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three smugglers arrested for drug smuggling in Bareilly

Bareilly News: मादक पदार्थ तस्करी में सराफ के भांजे समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, 715 ग्राम मार्फिन बरामद

Sun, 14 Jan 2024 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 01:11 PM IST
सार

बरेली में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में तीन युवक पकड़े गए हैं। इनमें एक आरोपी सराफ का भांजा है। तीनों तस्कर मणिपुर से मॉर्फिन लाकर यहां ग्राहकों को बेचते थे। 

विज्ञापन
Three smugglers arrested for drug smuggling in Bareilly
तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शनिवार को मॉर्फिन की तस्करी करने वाले सराफ के भांजे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने तस्करों से 715 ग्राम मॉर्फिन, दो मोबाइल फोन और कुछ रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जगतपुर निवासी हर्ष गुप्ता, कटरा चांद खां में किराये पर रह रहा फरीदपुर के जगनिया का मूल निवासी मोहित मौर्य व बहेड़ी का मूल निवासी संचित शर्मा उर्फ छोटा पंडित शनिवार को सेटेलाइट पुल के पास ग्राहकों को मॉर्फिन बेचने आए थे। एएनटीएफ टीम के प्रभारी विकास यादव व अन्य ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह ट्रेन से मणिपुर जाते हैं और वहां से मॉर्फिन लाकर ग्राहकों को बेचते हैं। 
विज्ञापन


साढ़े तीन किलो स्मैक होती तैयार
टीम के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि मॉर्फिन अफीम का ही एक अवयव है। इसमें केमिकल मिलाकर पांच गुना स्मैक बनाई जा सकती है। आरोपियों के पास जितनी मॉर्फिन थी, उससे करीब साढ़े तीन किलो स्मैक तैयार हो सकती थी। पुलिस की पड़ताल में पता लगा कि हर्ष गुप्ता इसी इलाके के सराफ अनिल का भांजा है। सराफ यामीन से पिछले साल लूट कराने में अनिल की भूमिका मिली थी। हर्ष भी मामा के नक्शेकदम पर गलत धंधों में उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी का हब बन रहा बरेली
पहले भी कई ऐसे तस्कर गिरफ्तार हो चुके हैं जो झारखंड और मणिपुर से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में महंगे दामों पर बेचते हैं। तस्करों ने शहर को अपना सेंटर बना लिया है। पिछले दिनों मेरठ की नारकोटिक्स टीम ने बारादरी क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक किलो स्मैक बरामद की थी। इज्जतनगर पुलिस ने विलयधाम के पास से नवाबगंज के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर पांच किलो स्मैक बरामद की थी। यह सभी तस्कर झारखंड से माल लाए थे और दूसरे राज्यों के तस्करों को देने जा रहे थे, इससे पहले पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed