फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three RUVI students secured a place in the top five in the state-level speech competition

Bareilly News: राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में रुविवि के तीन विद्यार्थियों ने टॉप फाइव में जगह बनाई

Fri, 12 Dec 2025 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three RUVI students secured a place in the top five in the state-level speech competition
बरेली। राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने टॉप पांच में जगह बनाई। प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह के अवसर पर राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में किया गया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता तीन भाषाओं संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेजी में हुई, जिसका विषय 2047 का विकसित भारत हमारी संकल्पना रखा गया। इस भाषण प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश से स्नातक एवं परास्नातक के 150 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। जहां सात मिनट में अपना भाषण पूरा करना था। इसमें हिंदी भाषा प्रतियोगिता 8 दिसंबर को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर में एवं अंग्रेजी भाषा की प्रतियोगिता 9 दिसंबर को महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर में आयोजित की गई। अंग्रेजी भाषा में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक केंद्र की लवी सिंह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया वहीं हिंदी भाषा में सांस्कृतिक केंद्र के ही दीपांशु दीप और सुनैना सक्सेना ने संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. केपी सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. रीना पंत, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. अतुल कटियार ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed