{"_id":"666e2441f4910d46900aad44","slug":"three-policemen-suspended-in-recovery-attempt-bareilly-news-c-4-lko1018-421662-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर चालक से मारपीट व वसूली के प्रयास में तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर चालक से मारपीट व वसूली के प्रयास में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने व वसूली के लिए रातभर थाने में बैठाए रखने के मामले में एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की शिकायत शासन तक पहुंची तब एसएसपी ने जांच कराकर तीनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। इनमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल हैं। मामले में विभागीय जांच के आदेश भी किए गए हैं।
13 जून को नजरगंज गांव निवासी महेंद्र पाल सितारगंज रोड से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। उत्तराखंड सीमा पर उत्तम नगर गुरुद्वारे के पास सिरसा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह, सिपाही गौरव कुमार व अभिषेक तेवतिया चेकिंग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों को देख महेंद्र ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे हथमना गांव के पास जाकर पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महेंद्र के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। वसूली के लिए उसे रातभर थाने में बैठाए रखा। 14 जून को 11:41 बजे थाने में दाखिल किया गया। पीड़ित किसान ने बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से शिकायत की थी। इसके बाद गृह सचिव डाॅ. संजीव गुप्ता तक शिकायत पहुंची। गृह सचिव के निर्देश पर एसएसपी घुले सुशील चंद्र ने सीओ अरुण कुमार को जांच सौंपी। जांच में पाया गया कि घटना वाले दिन ट्रैक्टर चालक महेंद्र शराब पीए हुए था। पुलिसकर्मियों ने उसका मेडिकल नहीं कराया। घटना वाले दिन कोई विधिक कार्रवाई भी नहीं की गई। तीनों पुलिसकर्मियों को दोषी पाते हुए एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। संवाद
ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करने, उसका मेडिकल न कराने व तत्काल कार्रवाई न करने के मामले में तीनों सिपाही दोषी पाए गए हैं। तीनों को निलंबित कर विभागीय जांच कराई जा रही है। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी