{"_id":"650219d26c5ed583fd06148a","slug":"three-players-won-gold-and-two-won-silver-bareilly-news-c-4-noi1138-247055-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन खिलाड़ियों ने सोना और दो ने चांदी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन खिलाड़ियों ने सोना और दो ने चांदी जीती
Thu, 14 Sep 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। झारखंड के टाटानगर में 9 से 12 सितंबर तक हुई पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बरेली के छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें तीन ने सोना और दो ने चांदी जीती।
जीडी गोयनका की छात्रा शाविका सिसौदिया ने सब जूनियर में 63 किलोग्राम भार वर्ग में 95 किलो बैठक, 37.5 किलो की बेंच और 110 किलो की डेडलिफ्ट लगाकर कुल 242.5 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका रीता सिंह ने सीनियर में 76 किलोभार वर्ग में 175 किलो की बैठक, 80 किलो की बेंच और 155 किलो की डेडलिफ्ट लगाकर कुल 410 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। संतोष कुमार दिवाकर ने सीनियर में 66 किलोग्राम भार वर्ग में 212.5 किलो की बैठक, 110 किलो की बेंच और 190 किलो की डेडलिफ्ट लगाकर कुल 512.5 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के छात्र सुशील ने सीनियर में 93 किलोग्राम भार वर्ग में 295 किलो की बैठक, 135 किलो की बेंच और 265 किलो की डेडलिफ्ट लगाकर कुल 695 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। मेडल से नवाजे जाने पर कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव अजय कृष्ण यादव, प्रो. एमके सिंह, प्रो. आशुतोष प्रिया, डॉ. रुचि द्विवेदी, प्रो. भोला खान, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. इसरार, मोहम्मद खान, डॉ. सुबोध धवन, डॉ. जानकी आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बरेली कॉलेज के छात्र मनीष कुमार ने सीनियर में 120 प्लस भार वर्ग में 370 किलो की बैठक, 250 किलो की बेंच और 300 किग्रा की डेडलिफ्ट लगाकर कुल 920 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा रीता सिंह ने टाटानगर में आयोजित हुई नेशनल रेफरी की परीक्षा उत्तीर्ण कर नेशनल रेफरी बनने का गौरव भी प्राप्त किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. ओपी भास्कर, अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव पवन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।