फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three persons died in road accident on the highway in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रहे टैंकर से टकराई बाइक, तीन की मौत

Tue, 17 Dec 2024 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 05:42 PM IST
सार

Shahjahanpur Road Accident News: शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रहे कैंटर से बाइक टकरा गई, जिससे युवक समेत तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
three persons died in road accident on the highway in Shahjahanpur
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा ओवरब्रिज पर बरेली की ओर से गलत दिशा से आ रहे टैंकर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती और एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे बरेली के कस्बा फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा कमल निवासी शमशुद्दीन मंसूरी का 18 वर्षीय पुत्र साजिद मंसूरी नई बाइक लेकर मीरानपुर कटरा से फतेहगंज पूर्वी लौट रहा था। साजिद की बाइक पर फरीदपुर के मोहल्ला फर्रुखपुर निवासी आबिद अली की 17 वर्षीय पुत्री गुलबहार और थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम सैदूपुर निवासी बब्बू की 18 वर्षीय पुत्री रीना बैठी थीं। 

ये भी पढ़ें- UP News: पत्नी को बुलाने ससुराल आया पति... रात में रुका, अगले दिन नाबालिग साली को लेकर फरार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही तीनों की मौत 
हुलासनगरा ओवरब्रिज पर बरेली से शाहजहांपुर के लिए गलत दिशा से आ रहे टैंकर की चपेट में बाइक सवार आ गए। तीनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ओवरब्रिज से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद टैंकर चालक को पकड़ लिया। मीरानपुर कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed