{"_id":"6add0ef8b5bdd435e30f2923","slug":"abvp-activists-brought-the-principals-chair-out-into-the-courtyard-and-raised-slogans-bareilly-news-c-4-bly1015-994894-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्राचार्य की कुर्सी प्रांगण में लाकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्राचार्य की कुर्सी प्रांगण में लाकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
Sun, 25 Oct 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बरेली कॉलेज इकाई ने विद्यार्थियों को नामांकन संख्या न मिलने के कारण परीक्षा आवेदन पत्र भरने में आ रही समस्याओं को लेकर शनिवार को प्राचार्य कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य की अनुपस्थिति में उनकी कुर्सी बाहर निकाल कर नारेबाजी भी की।
एबीवीपी कार्यकर्ता विद्यार्थियों की समस्या लेकर प्राचार्य कार्यालय पहुंचे थे। वहां प्राचार्य नहीं मिले। उप प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर भी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति और समस्या समाधान में देरी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्राचार्य की कुर्सी पर ''''लापता प्राचार्य'''' का पोस्टर लगा दिए। अन्य दो कुर्सियों पर ''''लापता उप प्राचार्य'''' और ''''लापता चीफ प्रॉक्टर'''' के पोस्टर भी लगाए गए। प्राचार्य की कुर्सी को कार्यालय से बाहर प्रांगण में लाकर रख दिया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रभारी चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज पाल मलिक ने उनको समझाने का प्रयास किया। उन्होंने परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख बढ़वाने का भरोसा दिया। उप प्राचार्य वंदना शर्मा ने बताया कि प्राचार्य छुट्टी पर थे। उनसे बात करने के बाद मैं विद्यार्थियों समस्या सुलझे इसलिए विश्वविद्यालय गई थी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की दोनों मांगों को लेकर उनसे लगातार बात हो रही थी, फिर भी इस तरह की घटना निंदनीय है।
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर डॉ. इंदीवर सिंह ने बताया कि वह भी अवकाश पर थे। इस प्रदर्शन में महानगर सहमंत्री कुनाल मिश्रा, इकाई मंत्री सलोनी यादव, नितिन मिश्रा, हर्ष राजपूत, लक्की शर्मा, अंश गंगवार, अंकिता और विनोद व अन्य शामिल रहे।
-- -
समीक्षा कर पाठ्यक्रमों को श्रेणीबद्ध करने की मांग
बरेली। समाजवादी छात्र सभा ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन से 700 विद्यार्थियों के प्रवेश और छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की है। महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल ने बताया कि कुछ पाठ्यक्रमों को स्व-वित्तपोषित श्रेणी में रखने से विद्यार्थी असमंजस में हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे छात्रवृत्ति पर निर्भर होते हैं। समाजवादी छात्र सभा ने संबंधित पाठ्यक्रमों की आरक्षित श्रेणी के आधार पर समीक्षा कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही, छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। मांग है कि डीएसडब्ल्यू कार्यालय में विद्यार्थियों की शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था हो और विवि प्रशासन को स्पष्ट कार्ययोजना जारी करे।