फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man absconded with his minor sister-in-law in budaun

UP News: पत्नी को बुलाने ससुराल आया पति... रात में रुका, अगले दिन नाबालिग साली को लेकर फरार

Tue, 17 Dec 2024 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 05:22 PM IST
सार

Budaun News: सहसवान थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी को मायके से लेने आए युवक का दिल अपनी नाबालिग साली पर आ गया। युवक पत्नी को छोड़ नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
man absconded with his minor sister-in-law in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

बदायूं जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सहसवान थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी को मायके से लेने आया युवक अपनी नाबालिग साली को लेकर चला गया। जब ससुरालवालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


युवक की शादी एक साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाहिता पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी। तीन दिन पहले युवक अपने एक साथी के साथ पत्नी को बुलाने अपनी ससुराल आया। युवक और उसका साथी रात में ससुराल में ही रुके। ससुरालवालों ने दोनों की खूब खातिरदारी की। 
विज्ञापन


लेखपाल हत्याकांड: 'सारा खेल बिगड़ जाएगा... तुम्हारा हम सबका', कातिल मामा और भांजे की रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक अगले दिन शाम को 16 वर्षीय साली को लेकर कहीं चला गया। साली और जीजा जब घर पर नहीं मिले तो दोनों की तलाश शुरू हुई। दो दिन तक ससुराल वाले युवक व किशोरी की तलाश करते रहे, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। अब किशोरी के परिजन ने दामाद और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

बरेली: बेटी पैदा होने पर पत्नी को छोड़ दुबई चला गया पति
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में बेटी पैदा होने पर पति पत्नी को छोड़कर दुबई चला गया। अब महिला बेटी को लेकर दर-दर भटक रही है। महिला ने थाना हाफिजगंज पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पति के परिवार के लोगों पर दूसरी शादी करवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मामला थाना हाफिजगंज के कस्बा सेथल के मोहल्ला चौधरी का है। यहां की युवती फरीदा ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक के साथ चार साल पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था। विवाह से पूर्व ही युवक ने उसके साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। विवाह के बाद पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति ने ताना मारा। इसके बाद पति दुबई चला गया।

लेखपाल हत्याकांड में नया खुलासा: फार्म हाउस में बंधक बनाने का था प्लान, इसलिए बदली योजना; कातिल ने बताई कहानी

ससुराल में सास और ससुर ने उसका जीना दुश्वार कर दिया।छोटी सी बच्ची के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब महिला दो वर्षों से अपने मायके में विधवा मां के साथ जीवनयापन कर रही है, मगर ससुराल से कोई उसे लेने नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed