फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people who came in contact with Mumbai's infected youth quaratined

बदायूः मुंबई के संक्रमित युवक के संपर्क में आए तीन लोग क्वारंटीन, तीन मरीज और मिले

Sun, 19 Apr 2020 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Three people who came in contact with Mumbai's infected youth quaratined
demo pic - फोटो : Amar Ujala

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग हॉट स्पॉट एरिया सहसवान में मुंबई के दूसरे संक्रमित युवक की हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। अब तक उसके संपर्क में आने वाले तीन लोग सामने आ चुके हैं। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें होम क्वारंटीन किया है।

विज्ञापन


सहसवान इलाके में अब तक कोरोना संक्रमित चार लोग मिल चुके हैं। इनमें दो मुंबई के बडाला, एक आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का और चौथा भवानीपुर खल्ली का रहने वाला है। इनमें तीन संक्रमित लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा चुकी है। जो मिले, उन्हें नगर पालिका और जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वारंटीन किया जा चुका है। 
विज्ञापन


मुंबई का दूसरा संक्रमित युवक सबसे अंत में यानी 15 अप्रैल को मिला था। तब से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग उसकी हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। बताते हैं कि इस संक्रमित युवक के संपर्क में सहसवान के मोहल्ला गोपालगंज निवासी एक युवक आया था। जबकि एक युवक सैफुल्लागंज और तीसरा युवक चौधरी मोहल्ला है। तीनों को उनके घर में क्वारंटीन किया गया है। इनके अलावा संक्रमित लोगों के संपर्क में कौन-कौन व्यक्ति आया है। स्वास्थ्य विभाग उनकी तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं में तीन और मिले कोरोना संक्रमित, संख्या हुई आठ
जिले में पांच लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी यह सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा है। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट के बाद तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें दस साल की एक बालिका भी शामिल है। इस बालिका के माता पिता पिछले दिनों अपनी एक रिश्तेदारी में कासगंज गए थे, जहां उनका रिश्तेदार संक्रमित निकला था। इसके अलावा हरियाणा से पैदल चलकर आ रहे कादरचौक में पकड़े गए एक नेपाली की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है।


देवबंद से लौटे चार युवक होम क्वांरटीन
सहसवान इलाके में चार युवक हाल में देवबंद से लौटे हैं। इनमें एक हॉट स्पॉट अमनपुर, दो भवानीपुर खल्ली और एक भवानीपुर खैरू का रहने वाला है। जैसे ही उनके लौटने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली कि उन्हें होम क्वांरटीन करा दिया गया। उनसे कहा गया है कि वह किसी प्रकार घर से न निकलें। बाहर निकले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।



-स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने सर्वे किया था। इस दौरान नगर के तीन लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने निकले हैं। उन्हें उनके घर में क्वांरटीन करा दिया गया है। उनके परिवार वालों से भी कहा है कि वह घर से बाहर न निकलें।
-डॉ. इमरान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहसवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed