फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three people killed in road accidents in bareilly

बरेली में तीन लोगों की मौत: भोजीपुरा में ट्रक की टक्कर से कार सवार की गई जान; शहर और शेरगढ़ में भी हादसे

Sat, 23 Mar 2024 03:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 03:13 PM IST
सार

बरेली जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
three people killed in road accidents in bareilly
ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में बड़े बाईपास पर शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार सुनील सिंह निवासी सैनिक बस्ती संजय नगर बरेली की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ हाईवे और प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए। होली से पहले हुए हादसे ने सुनील सिंह के परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बरेली में कासगंज के सराफा कारीगर की मौत
कासगंज शहर कोतवाली के मोहल्ला गंजूलवाला निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार की बरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई। कासगंज से आए विजय के बड़े भाई अनिल ने बताया कि तीन दिन पहले विजय हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला था। शुक्रवार देर रात बारादरी थाना पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि हादसे में आपका भाई बरेली के सेटेलाइट स्टैंड पर घायल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विजय को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग बरेली चले आए। मृतक की मां सरला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। विजय सात भाई और तीन बहनों में छठे नंबर का था। वह पिता के साथ सराफा की दुकान पर काम करता था।

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत 
शेरगढ़ इलाके में ट्रैक्टर खेत के पास गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक विजय सिंह की मौत हो गई। बताया गया कि विजय सिंह ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे की खबर मिलते ही विजय के परिवार में चीत्कार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed