फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people including roadways bus drivers were beaten up and Rs 5000 was snatched

Bareilly News: रोडवेज बस चालकों समेत तीन को पीटा, पांच हजार रुपये छीने

Mon, 08 Sep 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three people including roadways bus drivers were beaten up and Rs 5000 was snatched
ईको चालक व उसके साथियों पर लगा आरोप, थाने में दी पुलिस को तहरीर
विज्ञापन

नवाबगंज। बाइपास पर पिंक बूथ के सामने पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस में घुसकर ईको चालक व उसके साथियों ने चालकों और परिचालक को पीट दिया। साथ ही दोनों से पांच हजार रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित चालक ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस पर श्रवण कुमार, रामचंद्र चालक व योगेन्द्र सिंह परिचालक के पद पर तैनात हैं। पीड़ितों ने बताया कि वे शनिवार को रोडवेज बस से नवाबगंज बाइपास पर बने पुलिस पिंक बूथ के पास पहुंचे। उसी बीच ईको चालक ने अपनी ईको कार उनकी बस के आगे लगा दी। उसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज देते हुए मारपीट की। घटना की तहरीर श्रवण कुमार ने दी है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

लगा रहता है डग्गामार वाहनों का जमावड़ा
नवाबगंज बाइपास के पास पिंक बूथ पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों के अनुसार पिंक बूथ के पास से बरेली, पीलीभीत, बरखेडा, सुंदरी अमशाह को जाने वाले वाहन रोड पर खड़े होकर वाहनों के आवागमन में अवरोध पैदा करते हैं। ये वाहन चालक आए दिन राहगीरों और वाहन स्वामियों से मारपीट करते हैं, जबकि पिंक बूथ पर पुलिस की ड्यूटी होने के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed