फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people, including a woman and a teenager, killed in separate road accidents.

Bareilly News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला-किशोर समेत तीन की मौत

Thu, 09 Jul 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 09 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman and a teenager, killed in separate road accidents.
नवाबगंज। क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला-किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें ठिरिया सैदपुर के सद्दीक (40), ईधजागीर के सोहेल (16) और उड़ला पदारथपुर गांव की परवीन (38) शामिल हैं। पुलिस ने दो शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। किशोर के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज के ठिरिया सैदपुर गांव के सद्दीक मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। वह मंगलवार शाम बाइक से कस्बे में आ रहे थे। नवाबगंज-बरखन मार्ग पर यासीन नगर गांव के पास सामने आ रहे तेज रफ्तार टेंपो से टक्कर लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सद्दीक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज के ईधजागीर गांव के शफीक घोड़ा बग्घी चलाते थे। मंगलवार शाम बेटे सोहेल के साथ ज्योरा मकरंदपुर गांव के पास से बग्घी में रेता लादकर लौट रहे थे। ज्योरा मकरंदपुर गांव का लिंक रोड, मुख्य मार्ग से नीचा होने के कारण बेटे सुहेल को बग्घी पर बैठा दिया। नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर सुहेल को उतार दिया। इस दौरान सामने आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर लग गई। सुहेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने जांच की। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर ई-रिक्शा चालक को भेज दिया गया। परिजनों के इन्कार करने पर शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के उड़ला पदारथपुर गांव के रईस अहमद पत्नी परवीन के साथ कस्बे से गांव बाइक से लौट रहे थे। नवाबगंज-बरेली मार्ग पर रिछोला किफायतुल्ला गांव के पास पीछे आ रही पिकअप की टक्कर से दंपती गिरकर घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान परवीन की मौत हो गई।
वर्जन,
सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि दो शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किशोर के शव के पोस्टमॉर्टम के लिए इन्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed