फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people died due to lightning in Bareilly

बरेली में आंधी-बारिश का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति हुई ठप

Sun, 15 Jun 2025 07:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Jun 2025 07:32 PM IST
सार

शाही कस्बा क्षेत्र में रविवार की सुबह बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज आंधी और बारिश करीब पांच बजे शुरू हो गई। तेज हवाओं की भयावहता इतनी थी कि शाही फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर चकरपुर गांव से पहले सैकड़ों पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन
Three people died due to lightning in Bareilly
आंधी में बिजली लाइनों और सड़क पर गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में रविवार सुबह तेज बारिश के बीच आसमान में कड़कती बिजली ने तीन लोगों की जान ले ली। मीरगंज तहसील क्षेत्र में 56 साल के किसान मंगली पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह सदर तहसील में दुर्गा प्रसाद और बहेड़ी में फरदीन अंसारी की बिजली गिरने से जान चली गई। दो मजदूर घायल हुए हैं। वहीं आंधी से जिलेभर में सैकड़ों पेड़ गिरे हैं। बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 

विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जटौआ निवासी 25 वर्षीय दुर्गा प्रसाद रविवार को प्रातः साढ़े पांच बजे घर से शौच के लिए गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की तो दुर्गा प्रसाद का शव गांव के पास ही निर्माणाधीन राइस मिल की बाउंड्री वॉल के पास मिला। शव मिलने की सूचना से घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता मोहन लाल की सूचना पर चौकी इंचार्ज धौंराटांडा संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता मोहन लाल ने प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा से पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए पत्र देकर अनुरोध किया। पुलिस ने पंचायतनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि दुर्गा प्रसाद की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। 

विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन मजदूर झुलसे
शेरगढ़ क्षेत्र के गांव नूराबाद के पास ईंट भट्ठे पर काम करने बिहार से आए मजदूरों पर बिजली गिर गई। बारिश से बचने के लिए तीनों झोपड़ी में बैठे थे। इसी दौरान बिजली गिर गई, जिससे तीन मजदूर झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका उपचार कर वापस भट्ठे पर भेजा दिया।
 

मीरगंज में कई जगह गिरी बिजली 
मीरगंज थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव में विद्युत खंभा धराशायी हो गया। वहीं ठिरिया खुर्द में ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से दोनों पोल टूट कर जमींदोज हो गए और ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इलाके में 56 साल के किसान मंगली की मौत हो गई। 
 

नगरिया कल्याणपुर में आसमान से गिरी बिजली ने आधा दर्जन से ज्यादा घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। मीरगंज कस्बे के मोहल्ला ललितपुरी और स्टेशन क्षेत्र में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। हालांकि जेई करूणेश मिश्रा की सक्रियता ने राहत दी और शाम तक दोनों ट्रांसफार्मर बदलकर सप्लाई बहाल कर दी गई।
 

शाही कस्बा सहित सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल
शाही में रविवार की सुबह आई तेज आंधी बारिश में सड़क किनारे के सैकड़ों पेड़ टूट कर गिर गए, जिससे शाही फतेहगंज पश्चिमी तथा शाही शेरगढ़ मार्ग करीब पांच घंटे से अधिक समय तक पूरी तरह से बंद रहा। कई घंटे की मशक्कत के बाद रोड को आंशिक रूप से खोला जा सका। पेड़ों के गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम के जेई रामदेव वर्मा ने बताया कि कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। रविवार देर रात कस्बा व कुछ गांव की बिजली सप्लाई चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।

शाही कस्बा क्षेत्र में रविवार की सुबह बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज आंधी और बारिश करीब पांच बजे शुरू हो गई। तेज हवाओं की भयावहता इतनी थी कि शाही फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर चकरपुर गांव से पहले सैकड़ों पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए। कुछ पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गए, जिससे लाइनों के तार पेड़ों में उलझ कर टूट कर सड़क पर आ गए। पेड़ों के सड़क पर गिरने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed