फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three pairs of trains operating from Bareilly got LHB racks.

Bareilly News: बरेली से संचालित होने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को मिली एलएचबी रैक

Thu, 01 Jan 2026 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of trains operating from Bareilly got LHB racks.
बरेली। बरेली जंक्शन से संचालित होने वाली तीन जोड़ी यानी छह ट्रेनों के लिए एलएचबी रैक मिल गई है। इन गाड़ियों में यात्रा अब पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और आरामदेह होगी। अब तक इन गाड़ियों का संचालन आईसीएफ रैक के जरिये किया जा रहा था। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस का संचालन एक जनवरी से एलएचबी रैक के साथ शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

14235-36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस एक ओर से 560 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह गाड़ी बरेली जंक्शन से शाम 4:35 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचती है। एक जनवरी से लागू होने वाली समय सारिणी में गाड़ी की औसत रफ्तार बढ़ाने के साथ समय सारिणी में आंशिक बदलाव किया गया है। इसके अलावा 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई एक्सप्रेस एक ओर से 1610 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस गाड़ी का एलएचबी रैक के साथ 14 फरवरी से संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन से संचालित होने वाली एक अन्य लंबी दूरी की गाड़ी 14320-19 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस एक ओर से 1050 किलोमीटर की दूरी आईसीएफ रैक से पूरी करती है। इस गाड़ी के लिए भी नए साल में एलएबी रैक मिल कई है। 18 फरवरी से बरेली-इंदौर एक्सप्रेस एलएचबी रैक के साथ पहले के मुकाबले ज्यादा रफ्तार से दौड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
क्या है एलएचबी रैक---
एलएचबी रैक लिंक हॉफमैन बुश तकनीक पर बने आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक डिब्बों वाली ट्रेन होती है। बरेली-इंदौर, बरेली-लोकमान्य तिलक मुंबई और बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 16 कोच के साथ संचालित की जाती है। इनमें दो सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाते हैं। एलएचबी कोच जर्मन तकनीक पर आधारित हैं। आईसीएफ कोच की रैक के साथ चलने वाली गाड़ी को अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दी जा सकती है, जबकि एलएचबी रैक की ट्रेन को 160-200 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ाया जा सकता है। एलएचबी रैक ज्यादा सुरक्षित होती है। दुर्घटना की स्थिति में कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते। इसके अलावा यह कोच आरामदेह भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed