{"_id":"5fe257df8ebc3e3eaf215a34","slug":"three-oldman-death-by-corona-bareilly-news-bly431139748","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत
विज्ञापन
कोरोना योद्धा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : demo photo
बरेली। बीते करीब 15 दिनों से 202 पर थमा संक्रमितों की मौत का आंकड़ा तीन बुजुर्गों की मौत के बाद 205 पर पहुंच गया। मंगलवार को शहर के निजी और कोविड अस्पतालों में भर्ती रिठौरा, हल्द्वानी और इज्जतनगर के बुजुर्गों की मौत हो गई। एक ही दिन में तीन मौतों से स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी सकते में हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करने की जानकारी देकर शव सौंप दिया है। संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर को एक संक्रमित की मौत हुई थी। जिसके बाद 21 दिसंबर की देर रात और 22 की सुबह तक तीन संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गई। इसमें इज्जतनगर के संतनगर की रहने वाली 69 वर्षीय महिला की कई दिनों से तबियत खराब थी। नौ दिसंबर को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर कोविड चिकित्सालय में भर्ती किया गया। करीब सात दिन तक अस्पताल में इलाज चला और सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई। उधर, हल्द्वानी के रहने वाले 87 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज शहर के एक पेड कोविड अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई। वहीं, रिठौरा के मोहल्ला जवाहर नगर के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग की तबियत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमण बताया था। सोमवार रात उनका अस्पताल में ही निधन हो गया। परिजनों ने कोविड नियम से दोपहर में अंत्येष्टि कर दी है।