{"_id":"63d1fe59b6922b79ff7864f5","slug":"three-officers-including-ssp-of-bareilly-honored-with-dgp-commendation-mark-on-republic-day-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2023: बरेली के एसएसपी समेत तीन अधिकारियों को डीजीपी प्रशंसा चिह्न, पांच पुलिसकर्मियों को पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2023: बरेली के एसएसपी समेत तीन अधिकारियों को डीजीपी प्रशंसा चिह्न, पांच पुलिसकर्मियों को पदक
Thu, 26 Jan 2023 09:45 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 26 Jan 2023 09:45 AM IST
सार
डीआईजी/एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी एवं एएसपी चंद्रकांत मीना को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीजीपी प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी और एएसपी चंद्रकांत मीना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के तीन आईपीएस अधिकारियों और पांच पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है। एसएसपी, एसपी सिटी और एएसपी को डीजीपी प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया है। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
डीआईजी/एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी व सीओ थ्री के रूप में काम कर रहे एएसपी चंद्रकांत मीना को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न के लिए चुना गया। गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर तीनों आईपीएस अधिकारियों को एडीजी व आईजी के हाथों ये प्रशंसा चिह्न दिया गया। बता दें कि एक जनवरी को ही आईपीएस अखिलेश चौरसिया एसएसपी से डीआईजी पद पर प्रमोट हुए।
विज्ञापन
एसपी सिटी के पेशकार एसआई घनश्याम, यूपी 112 के हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन व पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल मुकेश बाबू को अति उत्कृष्ट पदक दिया गया। बिथरी चैनपुर थाने के एसएसआई सतीश कुमार व कोतवाली में तैनात दरोगा वकार अहमद को उत्कृष्ट पदक दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पुलिस लाइन ग्राउंड में पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन