फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three new transfer stations will be constructed, one will be renovated.

Bareilly News: तीन नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण, एक का होगा जीर्णोद्धार

Tue, 14 Apr 2026 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Three new transfer stations will be constructed, one will be renovated.
बरेली। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत गार्बेज फ्री स्टार रेटिंग के मानकों को पूरा करने के लिए शहर में तीन नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण और एक का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए 21 करोड़ रुपये की परियोजना बीते दिनों मंजूर हुई थी। अब दूसरी किस्त में पांच करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बजट से डेलापीर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के निकट व बदायूं रोड पर ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, बदायूं रोड पर पहले से बनकर तैयार ट्रांसफर स्टेशन का जीर्णोद्धार, रख-रखाव व मरम्मत कराई जाएगी। ये स्टेशन शहर के विभिन्न हिस्सों से कचरा एकत्र करने और उसे आगे भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


फर्म तय, जल्द काम शुरू करने का दावा
जनवरी में यह काम मैसर्स प्यारा सिंह एंड संस को सौंपा गया है। परियोजना लागत में पांच साल तक ट्रांसफर स्टेशनों के रख-रखाव और संचालन का खर्च भी सम्मिलित है। इससे पहले नौ जुलाई 2025 को एक करोड़ रुपये जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तीन नए ट्रांसफर स्टेशन की मरम्मत व एक का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से बरेली शहर के कचरा प्रबंधन प्रणाली में एक बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed