{"_id":"6a67b84683ec2a01c10b4714","slug":"three-miscreants-arrested-in-encounter-one-shot-bareilly-news-c-4-bly1015-933621-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी
विज्ञापन
मीरगंज। पुलिस ने रविवार रात्रि गश्त के दौरान नगरिया सादात मार्ग पर मजार के पास मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। मेरठ और रामपुर जिले के ये बदमाश बरेली जिले में भी लूट की वारदातें कर रहे थे। बाद में एक बदमाश की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात को मीरगंज थाना पुलिस के गश्ती दल से आमना-सामना हो गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमन उर्फ शहजाद उर्फ शहजादे निवासी असिलपुर, थाना किठौर, जनपद मेरठ के पैर में गोली लगी, दो अन्य बदमाश रामपुर जिले के थाना पटवाई के गांव भैया नगला का निवासी पप्पू सिंह उर्फ फौजी व रामपुर के ही थाना किठौर के गांव असिलपुर निवासी आसिफ को भी गिरफ्तार किया गया। इनसे महिला के लूटे हुए कुंडल बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनसे दो तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू, दो बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने 15 जुलाई को मीरगंज बाजार के पास एक महिला से टप्पेबाजी कर कुंडल चोरी करने की बात कबूल की। उन्होंने अन्य जनपदों में भी इसी तरह की वारदातें करने की बात स्वीकार की है।
बदमाशों की निशानदेही पर आसिफ की पत्नी फईमा को भी गिरफ्तार किया गया। फईमा को रामपुर-बरेली रोड पर लभारी चौकी के आगे से पकड़ा। उसके पास से चोरी किए गए एक जोड़ी कुंडल बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि फईमा भी इस अपराध में शामिल थी।
विज्ञापन
वर्जन
- बदमाशों के खिलाफ मीरगंज थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इन सभी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मामले में कार्रवाई जारी है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी