फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three meters wide Bahgul will give enough water to farmers

तीन मीटर चौड़ी हुई बहगुल किसानों को देगी भरपूर पानी

Sun, 20 Dec 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three meters wide Bahgul will give enough water to farmers
गरेम बांध पर बहगुल नदी की साफ सफाई के बाद बढ़ा आकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चुरैली बांध से गरेम बांध तक साफ हुई नदी में रोज बहेगा छह सौ क्यूसेक पानी
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मनरेगा के तहत कराया काम, दोनों किनारों से कब्जे भी हटाए

बरेली। चुरैली बांध से नवाबगंज के गरेम बांध तक बहने वाली बहगुल नदी का पानी अब जिले में हजारों एकड़ फसलों की प्यास बुझाएगा। हाल ही में मनरेगा के तहत काम कराकर इस नदी की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर छह मीटर करा दी गई है जिसके बाद नदी में छह सौ क्यूसेक से ज्यादा पानी रोज बहने का रास्ता साफ हो गया है। नदी के दोनों किनारों से अतिक्रमण भी हटा दिया गया है।
चुरैली बांध से गरेम गांव के बांध के बीच की दूरी लगभग 32 किलोमीटर है। काफी समय तक नदी की सफाई न होने और दोनों किनारों पर अतिक्रमण हो जाने से नदी की चौड़ाई सिर्फ तीन मीटर रह गई थी और उसमें पानी का प्रवाह काफी कम हो गया था। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था। डीएम नितीश कुमार के निर्देश पर कुछ समय पहले मनरेगा के तहत नदी की सफाई कराई कराकर उसकी चौड़ाई बढ़ाई गई। सिल्ट की सफाई और अतिक्रमण हटने के बाद अब नदी की चौड़ाई करीब छह मीटर हो गई है। अफसरों का दावा है कि नदी में अब 600 क्यूसेक से अधिक पानी का प्रतिदिन प्रवाह हो सकेगा। जल्द ही नदी में पानी छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

नवाबगंज। गरेम बांध से पनुआ गांव तक 1000 मीटर खुदाई कर नदी को चौड़ा किए जाने में 1847 सृजित मानव दिवस की अनुमानित लागत लगभग पौने चार लाख रुपये आई है। माना जा रहा है कि नदी में भरपूर पानी का प्रवाह होने से इससे क्षेत्र के हजारों किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की उम्मीदें बढ़ीं

सपा शासन में आबपासी माफ होने के बाद से नदी में पानी का प्रवाह बिगड़ गया था। नदी की चौड़ाई बढ़ने से किसानों को लाभ मिलेगा। सिंचाई के लिए पानी मिलने से उत्पादन भी बढे़गा। - इंद्रजीत, बहोर नगला


नदी में पानी कम आने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा था। नदी की सफाई के साथ उसे चौड़ा करने से पानी बढ़ेगा और इसका लाभ किसानों की फसलों को मिलेगा। - परमानंद, बीजामऊ

चुरैली बांध से गरेम बांध तक बहुगल नदी की सफाई कराकर चौड़ाई बढ़ाई गई है। गरेम बांध के तटबंध और पुलिया की मरम्मत भी कराई गई है। जल्द किसानों को नदी से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। - हरीओम, जेई सिंचाई विभाग


बहगुल नदी की सफाई और चौड़ीकरण के बाद अब उसकी चौड़ाई करीब छह मीटर से अधिक हो गई। इससे उसमें 600 क्यूसेक से अधिक पानी प्रतिदिन प्रवाह होने लगेगा। जल्द नदी में पानी आ जाएगा। - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed