{"_id":"64d93d3cfb779fdfd00fe2a8","slug":"three-members-of-auto-lifter-gang-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-227009-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऑटो लिफ्टर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऑटो लिफ्टर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाने की सेटेलाइट चौकी पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गिरोह का खुलासा किया है। चोरी की दो बाइकों के साथ तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सेटेलाइट चौकी प्रभारी रामरतन सिंह ने बताया कि रविवार तड़के पुलिस चेकिंग कर रही थी। चोरी की बाइक बेचने की सूचना पर फाइक एन्क्लेव के पास दबिश देकर तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बिना नंबर प्लेट की दो बाइकें बरामद हुईं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम किला के स्वालेनगर नगर निवासी आफाक, जगतपुर पानी की टंकी निवासी कैफ और रोहली टोला निवासी तहजीम बताया। आफाक के खिलाफ बारादरी, कोतवाली, किला थाने में छह मुकदमे, कैफ व तहजीम के खिलाफ दो-दो मुकदमे पंजीकृत हैं। तीनों गिरोह बनाकर बाइक चोरी करते थे। बारादरी थाना प्रभारी हिमांशु निगम ने बताया कि चोरी की एक बाइक सुभाषनगर थाने के नेकपुर निवासी विशाल और दूसरी दातागंज निवासी करनपाल की है।