फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three lakhs of tax demand, then broken on the municipal team

तीन लाख का टैक्स मांगा तो नगर निगम टीम पर टूट पड़े  

Wed, 08 Mar 2017 01:11 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 08 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three lakhs of tax demand, then broken on the municipal team
Three lakhs of tax demand, then broken on the municipal team - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बड़े बकाएदाराें से टैक्स वसूलने निकलने नगर निगम टीम पर एक व्यापारी बकाएदार से बरस पड़े। आरोप है कि टैक्स अधीक्षक के साथ धक्का मुक्की की गई और मारपीट भी हुई। भीड़ बुलाकर खूब हंगामा किया गया। नगर निगम कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। बकाएदार व्यापारी को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। कर्मचारियों ने बुधवार को निगम बंद करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन

मंगलवार को नरकुलागंज में बड़े बकाएदाराें के यहां कर अधीक्षक राजनारायन कमल के नेतृत्व में टीम वसूली के लिए पहुंची थी। अपराह्न करीब ढाई बजे टीम व्यापारी राजेंद्र कुमार के घर पहुंचे उन्होंने तीन लाख रुपए बकाया होने की जानकारी दी और कागज मांगे। इस पर व्यापारी टीम को कोसने लगे। टीम को धमकी दी गई और मारपीट की गई। मामला कर अधीक्षक के पास पहुंचा तो वे गाड़ी से उतरकर सीधे राजेंद्र कुमार के यहां पहुंचे। उनसे भी धक्का मुक्की की गई और सरकारी रिकार्ड हाथ से छीनकर फाड़ दिए गए। जानकारी मिलते ही व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शोभित सक्सेना भी पदाधिकारियाें के साथ मौके पर पहुंचे गए लेकिन उन्होंने नगर निगम टीम के पक्ष में अपनी बात कही और व्यापारी को माफी मांगने के लिए कहा। काफी देर गहमागहमी के बाद टीम प्रेमनगर थाने पहुंच गई। यहां नगर निगम कर्मचारी संघ के नेता सतीश ऋषिवाल और जयपाल पटेल भी पहुंच गए। उन्हाेंने बताया कि अगर निगम प्रशासन व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर गिरफ्तारी नहीं करवाता है तो काम बंद किया जाएगा। 
विज्ञापन


घर में चलता है कारोबार 
राजेंद्र कुमार का टैक्स कामर्शियल टैक्स की श्रेणी में आता है। इनके  घर में तौलिया और कालीन का काम होता है। साथ ही बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र भी खुला हुआ है। इलाके में करीब तीस बड़े बकाएदार चिह्नित किए गए हैं। ऐसे में अब टीम किसी अन्य के यहां जाने से घबरा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed