फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three lakh rupees and three kg silver caught in checking

चेकिंग में पकड़े तीन लाख रुपये और तीन किलो चांदी

Wed, 02 Feb 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees and three kg silver caught in checking
Three lakh rupees and three kg silver caught in checking
बरेली। चेकिंग के दौरान बिथरी चैनपुर पुलिस ने तीन लाख रुपये और तीन किलो चांदी पकड़ी। इसके अलावा एक कार में बिजनौर के कांग्रेस प्रत्याशी की प्रचार सामग्री भी पकड़ी गई। मगर सभी ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर कुआडांडा तिराहा पर चेकिंग के दौरान बीसलपुर की ओर से आई कार में तीन लाख रुपये बरामद हुए। नवदिया झादा निवासी कार चालक ने उनके संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किए तो उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद बीसलपुर रोड पर नवदिया झादा चौराहे के पास चेकिंग के दौरान बरेली की ओर से आई एक कार में तीन किलो चांदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान कार में मौजूद पीलीभीत के सराफा कारोबारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि वह यह चांदी बरेली से खरीदकर अपनी दुकान पर ले जा रहे थे। पुलिस के कहने पर उन्होंने उसके दस्तावेज भी प्रस्तुत कर दिए, जिसके बाद पुलिस ने चांदी छोड़ दी। इसके बाद एक अन्य कार में कांग्रेस की प्रचार सामग्री बरामद हुई। कार चालक बिजनौर में शेरकोट निवासी मो. उवैस ने बताया कि यह सामग्री वहां के कांग्रेस प्रत्याशी की है और लखनऊ के डीएम की अनुमति दिखाई तो उन्हें भी जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed