{"_id":"663d8ef026f4441c740fddb7","slug":"three-laborers-died-due-to-dcm-collided-with-a-tree-in-pilibhit-2024-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई डीसीएम, महिला समेत तीन की मौत, 33 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई डीसीएम, महिला समेत तीन की मौत, 33 घायल
Fri, 10 May 2024 08:57 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 May 2024 08:57 AM IST
सार
Road Accident in Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। असम हाईवे पर डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। ये सभी मजदूर लखीमपुर खीरी जा रहे थे।
विज्ञापन
असम हाईवे पर हुआ सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में मजदूरों से भरी डीसीएम से सड़क हादसे का शिकार हो गई। असम हाईवे पर गांव बिनौर के पास डीसीएम चालक को झपकी आ गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला, बच्ची और डीसीएम चालक की मौत हो गई। 33 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के रहने वाले 50 श्रमिक कुछ माह पूर्व मेरठ में काम करने के लिए गए थे। वह डीसीएम में सवार होकर बृहस्पतिवार को पीलीभीत होते हुए अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिनौर गुरूद्वारे के निकट डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में डीसीएम चालक सरजीत (25) पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी हापुड़, समीना (30) पत्नी इश्तियाक निवासी गांव टांडा मधौआ जिला लखीमपुर खीरी और कुमारी रेशमा (10) पुत्री धर्मेंद्र निवासी गांव नौरंगाबाद जिला लखीमपुर खीरी की मौत हो गई। जबकि अन्य 33 लोग घायल हो गए।
घायलों में जिला लखीमपुर खीरी के थाना सिंघाई के गांव बथुआ निवासी आरती पत्नी कमलेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया। जब यातायात सुचारू हो सका।