{"_id":"684f3153f73c7015600222e4","slug":"three-killed-three-others-injured-due-to-lightning-bareilly-news-c-4-lko1064-662840-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली गिरने से तीन की मौत, तीन अन्य झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली गिरने से तीन की मौत, तीन अन्य झुलसे
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बीच रविवार सुबह बिजली गिरने से तीन लोगों की माैत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए हैं। मीरगंज, बहेड़ी और सदर तहसील क्षेत्र में ये घटनाएं हुई।
मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी किसान मंगली (56) सुबह खेत पर गए थे। वहीं उन पर बिजली गिर गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर तहसील के गांव जटौआ निवासी दुर्गा प्रसाद (25) सुबह 5.30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। रास्ते में निर्माणाधीन राइस मिल की चहारदीवारी के पास बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।
तीसरी घटना बहेड़ी की है। गांव सिमरा निवासी फरदीन अंसारी रविवार सुबह छह बजे बाइक से लालू नगला की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बारिश शुरू होने पर वह मिर्जापुर रंजीत गांव के पास पुल के समीप पेड़ के नीचे रुक गए। इस दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। फरदीन पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। वह मजदूरी कर परिवार पालते थे। एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनेके परिजन पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं। मंगली और दुर्गा प्रसाद के शवों का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
झोंपड़ी पर गिरी बिजली
शेरगढ़ क्षेत्र के नूराबाद के पास ईंट भट्ठे पर मजदूरों की झोंपड़ी पर बिजली गिर गई। इसमें इमली गांव निवासी दिलखुश, पप्पू और बिहार के खगरिया जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गांव मछरा निवासी राजन बैठे थे। इनको पीएचसी ले जाया गया था। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत में सुधार देखकर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। संवाद