{"_id":"5f0a376ac7d5b10f844ea22d","slug":"three-infected-people-died-in-bareilly-37-new-cases-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में तीन संक्रमितों की मौत, 37 नए केस मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में तीन संक्रमितों की मौत, 37 नए केस मिले
Sun, 12 Jul 2020 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Jul 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिले में तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। अब बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 37 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि विशाल सिटी के रहने वाले एलआईसी एजेंट में शुक्रवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। उधर, फरीदपुर के फर्रखपुर में गन्ना विभाग के संक्रमित सेवानिवृत्त कर्मचारी ने शुक्रवार शाम दम तोड़ दिया। इसके अलावा बिहारीपुर के एक गंभीर बीमार संक्रमित युवक की शनिवार देर रात मौत हो गई। सीएमओ और एसीएमओ के ऑफिस के अलावा महिला अस्पताल को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम के ट्रू-नेट जांच में पॉजिटिव मिलने पर उन्हें एल-3 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में रहे कार्यालय के कर्मचारी और परिजन की भी सैंपलिंग कराई गई थी। इनमें उनके बेटे और स्टाफ के चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनके कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सीएमओ कार्यालय भी 24 घंटे के लिए बंद किया गया।
विज्ञापन
आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में दोहना पीतमराय के एक युवक, कटरा चांद खां के एक व्यक्ति, वंशी नगला मढ़ीनाथ के युवक, एजाजनगर गौंटिया के युवक, कालीबाड़ी के दो बुजुर्ग, हार्टमन कॉलोनी उत्सव वाटिका की महिला, इफ्को टाउनशिप के बुजुर्ग, डीएम कंट्रोल रूम के पांच कर्मचारी, शांतिविहार बदायूं रोड के युवक, मुंशीनगर के युवक, विश्वनाथपुरम के युवक, रामपुर गार्डन के व्यक्ति, बहेडी मोहल्ला रामलीला के दो किशोर, मल्लपुर सकरा के पांच वर्षीय बच्चे और महिला, रोहली टोला की युवती, चौपरा टंकी भोजीपुरा के व्यक्ति, मैकेनियर रोड की महिला और एक युवक, नवादा शेखान की युवती, मेडिकल कॉलेज के एक कर्मी, नवाबगंज चाणक्यपुरी के युवक, जुल्फिकार होली चौराहा के एक व्यक्ति, नवाबगंज के एक व्यक्ति और भैंरोपुर भीकमपुर की एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद महिला अस्पताल को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमओ और एसीएमओ ऑफिस भी सील किया गया है।
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष भी मिले संक्रमित
तिलक कॉलोनी सुभाषनगर के रहने वाले आईएमए के पूर्व अध्यक्ष में भी शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुछ दिन पहले उनकी हृदय रोग संबंधी जांच की गई। शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शाहजहांपुर में 11, बदायूं और पीलीभीत में एक-एक संक्रमित मिला है। लखीमपुर खीरी में 10 लोग पॉजिटिव मिले।