फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three including two children died in road accident on Highway in Budaun

ओवरटेक के चक्कर में हादसा: वैन से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था चालक, गोद में था बेटा... तीन की मौत

Tue, 30 Jan 2024 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 06:13 PM IST
सार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार को बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन रोडवेज बस को ओवरटेक करने के प्रयास में कैंटर से टकरा गई। बस भी पीछे से टकरा गई। हादसे में वैन चालक, उसका डेढ़ साल का बेटा, स्कूल के छह वर्षीय छात्र की मौत हो गई। छह बच्चे घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Three including two children died in road accident on Highway in Budaun
बदायूं सड़क हादसा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार सुबह स्कूल वैन, कैंटर और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक उमेश (28), उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र दुष्यंत और छह वर्षीय छात्र आलेख की मौत हो गई। वैन में सवार छह बच्चे घायल हो गए। पांच बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि एक छात्रा की हालत देखकर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे लिया है। सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना।

विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जुनइया निवासी उमेश मंगलवार सुबह नौ बजे इको वैन में छात्र-छात्राओं को बैठाकर उनके स्कूल कैप्टन गजराम सिंह इंटर कॉलेज छोड़ने जा रहा था। उसकी वैन में गांव फूलपुर निवासी राधा (11) पुत्री सुरेंद्र, महर (9) पुत्री तेजपाल, उसकी बहन कृतिका (7), भाई आलेख (6), सरिता (6) पुत्री विक्रम, निशांत (6) पुत्र छत्रपाल, स्वाति (17) पुत्री सुरेंद्र आदि बच्चे सवार थे। उमेश का डेढ़ वर्षीय बेटा दुष्यंत उसकी गोद में बैठा था। 
विज्ञापन


बदायूं में भीषण सड़क हादसा: वैन, कैंटर और रोडवेज बस की भिड़ंत, छात्र समेत तीन की मौत, छह बच्चे घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसकी वैन बरेली-मथुरा हाईवे पर करुआ के नजदीक जुनइया मोड़ पर पहुंची थी। उस दौरान हल्का कोहरा भी था। उसने बदायूं जा रही अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस से ओवरटेक किया था, तभी सामने से तेज रफ्तार से आया कैंटर स्कूल वैन से टकरा गया। पीछे से रोडवेज बस ने भी वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। कैंटर और रोडवेज बस के चालक-परिचालक उसी दौरान मौके से भाग गए। बस के यात्री भी वहां से चले गए। 

गंभीर घायल छात्रा सैफई रेफर 
राहगीरों की सूचना पर उझानी कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत वैन चालक और सभी बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उमेश, उसके बेटे दुष्यंत और आलेख को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायल छात्रा स्वाति को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

हादसे की सूचना पर डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने घायल बच्चों की स्थिति देखी। डीएम ने सभी बच्चों का गंभीरता से उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उझानी कोतवाली पुलिस ने हादसे के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। एक वैन कैंटर से टकराई है। वैन के पीछे से रोडवेज बस टकरा गई, जिससे पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हुई है। छह बच्चे घायल हुए हैं। डॉक्टर ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed