फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three including cousins brothers died and one injured in road accidents

Bareilly News: सड़क हादसों में चचेरे-तहेरे भाइयों समेत तीन की मौत, एक घायल; रामलीला देखकर लौट रहे थे सभी

Mon, 14 Oct 2024 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 05:58 PM IST
सार

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रविवार की रात हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। सभी युवक रामलीला मेला देखकर लौट रहे थे। मृतकों में दो तहेरे-चचेरे भाई थे।

विज्ञापन
Three including cousins brothers died and one injured in road accidents
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात दो सड़क हादसे हुए। रामलीला मेला देखकर लौट रहे तहेरे-चचेरे भाइयों को बरेली-पीलीभीत हाईवे पर इको वैन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। दूसरे हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। इसका रिश्तेदार घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के आलमडांडी गांव निवासी अमन कुमार (24) अपने चचेरे भाई सतीश कुमार (18) के साथ रविवार की रात रामलीला मेला देखने नवाबगंज आए थे। रात में करीब एक बजे बरेली-पीलीभीत हाईवे पर विशनपुर और गरगइया के बीच इनकी बाइक को इको वैन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सतीश गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


साइबर ठगी के 10 आरोपी गिरफ्तार: जालसाजों ने 32 खातों से निकलवाए 1.55 करोड़ रुपये, 14 राज्यों में नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में छाया मातम
आलमडांडी गांव में दो युवकों की मौत के बाद मातम छा गया। एक ही परिवार के दो जवान बेटों की मौत की खबर सुनकर लोग उनके परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे। सतीश ने बीए की परीक्षा पास कर ली थी। अमन कक्षा 11वीं का छात्र था। सतीश की मां ओमवती ने बताया कि बेटी को जाने से लाख मना किया था लेकिन वह नहीं माना। हादसे में उनके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया।

Trending Videos

वन विभाग कार्यालय के पास भी हुआ हादसा 
बुखारपुर गांव के गजेंद्र कुमार (25) अपने साले मंगलेसन निवासी गांव खंजनियां थाना नवाबगंज के साथ रामलीला मेले में आए थे। रात 11 बजे लौटते समय हाईवे पर वन विभाग कार्यालय के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गजेंद्र कुमार की मौत हो गई। मंगल सेन गंभीर घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गजेंद्र कुमार की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed