Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three hundred complaints were received against Amar Jyoti Company in Budaun

करोड़ों रुपये की ठगी: अमर ज्योति कंपनी के खिलाफ आईं 300 शिकायतें, पीड़ितों ने लगाई कार्रवाई की गुहार

Tue, 03 Jun 2025 10:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 10:27 PM IST
सार

निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर भागी अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही हैं। मंगलवार को 300 लोग शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन
three hundred complaints were received against Amar Jyoti Company in Budaun
बदायूं में कंपनी के दफ्तर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के भाग जाने की चर्चा अब आम हो गई है। मंगलवार को 300 से अधिक निवेशक एसएसपी कार्यालय तहरीर लेकर पहुंच गए। अधिकारियों ने सभी को कोतवाली पहुंचकर तहरीर देने व मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर भेज दिया।

विज्ञापन


माध्यम वर्ग एक साथ बड़ी पूंजी इकट्ठा नहीं कर पाता है। इसलिए वह बचत योजनाओं का भरोसा लेते हैं। इसी बचत योजनाओं के झांसे में लेकर अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड ने लोगों को ठग लिया। इसमें जमा करने वाले किसी ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए तो किसी ने शादी के लिए रुपये जमा किए थे। इन लोगों को एजेंट ने दोगुना रकम करने का लालच दिया था। 
विज्ञापन


अब कंपनी के अचानक भाग जाने से हजारों लोग परेशान हैं। निवेशक जहां अपने एजेंट की तलाश कर रहे हैं तो कुछ निवेशक निदेशक के आवास बरेली तक दौड़ लगा रहे हैं। अब मुकदमा दर्ज कराने को लोग सामने आने लगे हैं। मंगलवार को करीब 300 से अधिक निवेशक एसएसपी कार्यालय तहरीर लेकर पहुंच गए। सभी को कोतवाली भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निदेशक के खिलाफ दर्ज हो चुका मुकदमा
मोहल्ला कामग्रान के रहने वाले निवेशक अशद की तहरीर पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने निदेशक शशिकांत, भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य, मैनेजर अमित सिंह, सुनील बाबू व अन्य एजेंट और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी मुकदमें की विवेचता में अन्य शिकायतों को जोड़ा जा रहा है।

मजदूरी करके जमा किए थे रुपये
बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव बसंतनगर निवासी शांति देवी ने बताया है कि मजदूरी कर 24 हजार रुपये जमा किए थे। सोंचा था कि जरूरत पर काम आ सकेंगे, लेकिन कंपनी के भाग जाने के बाद पूरी की कमाई डूब गई है। अब रुपये वापस पाने के परेशान हैं।

अपना मकान बना सके, इसलिए जमा कर रहे थे रुपये
बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी शीतल ने बताया कि 1.70 लाख रुपये में मकान खरीदने के लिए रुपये जमा किए थे। अब कंपनी भाग जाने के बाद परेशान हैं। किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर रहीं हैं।

बेटी की शादी के लिए की थी बचत
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी रसीदा बेगम ने बताया कि एक-एक रुपये जोड़कर बेटी की शादी के लिए जमा कर रहीं थीं। 21 जून को उसकी शादी है। अब समझ नहीं आ रहा है कि बेटी की शादी कैसे होगी।

अब कैसे बनेगा पक्का मकान
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी भगवानदास ने बताया कि कच्चे मकान में परिवार रह रहा है। मेहनत कर एक-एक रुपये जोड़कर पक्का मकान बनाने की इच्छा थी। कंपनी तीन लाख रुपये लेकर भाग गई है। इससे परिवार मायूस है।

अब कैसे करेंगे लड़की की शादी
कबूलपुरा गौटिया निवासी बबलू ने बताया कि बेटी की शादी में कोई दिक्कत न आए। इसलिए मेहनत कर रुपये कंपनी में जमा करते आ रहे थे। अब तक 30 हजार रुपये जमा कर चुके थे, लेकिन कंपनी भाग गई है। परिवार परेशान है। रात में ठीक से नींद नहीं आ रही है। तहरीर लेकर आए हैं।

रुपये दोगुने के चक्कर में कर दी 2.50 लाख की एफडी
उझानी के रहने वाले ललित कुमार ने बताया कि पांच साल में रुपये दोगुना पाने के चक्कर में 2.50 लाख की एफडी करवा दी थी। घरवालों ने कहा कि पांच साल में पांच लाख रुपये मिलेंगे। इससे मकान ठीक करवा लेंगे। अब मेहनत की कमाई पानी में चली गई है।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि जो भी निवेशक आ रहे हैं, सभी की तहरीर लेकर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई कराई जा रही है। जिन लोगों का भी पैसा गया है, वह तहरीर दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed