{"_id":"5a381c054f1c1bc5668b5d5f","slug":"three-hour-jammed-highway-crawling-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे जाम रहा हाईवे, रेंगते रहे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे जाम रहा हाईवे, रेंगते रहे वाहन
बरेली।
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में कोहरा घना होने के बाद हाईवे पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी में सोमवार को जाम लग गया। यहां करीब तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं होने से जाम में लोगों की गाड़ियां रेंगती रहीं। बता दें कि यहां बहगुल नदी का पुल और रेलवे क्रासिंग नंबर 343 ए पर सड़क संकरी होने की वजह से अमूमन जाम लग जाता है।
सोमवार दोपहर हाईवे पर भारी गाड़ियों के फंसने के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। निकलने की जल्दबाजी में लोगों ने गाड़ियों को आड़ा तिरछा लगा दिया। इससे स्थिति और खराब हो गई। जो पुलिसकर्मी मौजूद थे, वे सर्दी की वजह से दुबके गए। जाम में फंसे लोगों की मदद के लिए पर्याप्त पुलिस मौजूद नहीं थी। लोगों ने खुद ही गाड़ियों से उतरकर यातायात को व्यवस्थित करने की कोशिश की, इसके बाद जाम खुल सका।