फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three friends of husband sexual harrasment pregnant in Bareilly

बरेली: पति के तीन दोस्तों ने गर्भवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, हैवानियत के बाद किया घिनौना काम

Wed, 25 Aug 2021 06:21 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, बरेली 
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली  Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 25 Aug 2021 06:21 PM IST
सार

महिला का कहना है कि उसका पति रक्षा बंधन पर दिल्ली गया हुआ था। 22 अगस्त की रात वह घर में अकेली थी। रात में राजेश उर्फ भूरा, संतोष और एक अन्य अज्ञात उसके घर में घुस आए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर तमंचे के बल पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Three friends of husband sexual harrasment pregnant in Bareilly
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति के तीन दोस्तों ने पांच महीने की गर्भवती महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रभारी एसएसपी के आदेश पर सिसौना के राजेश उर्फ भूरा, तिगाही दत्तनगर के संतोष और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
महिला का कहना है कि उसका पति रक्षा बंधन पर दिल्ली गया हुआ था। 22 अगस्त की रात वह घर में अकेली थी। रात में राजेश उर्फ भूरा, संतोष और एक अन्य अज्ञात उसके घर में घुस आए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर तमंचे के बल पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही उसके अश्लील फोटो खींच लिए और शिकायत करने पर फोटो वायरल करने को धमकाया। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह पांच महीने की गर्भवती है और दुष्कर्म के चलते हालत बिगड़ने से बेहोश हो गई। अगले दिन पीड़िता ने अपने जेठ और जेठानी को घटना की जानकारी दी। वे लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें टरका दिया। मंगलवार को महिला ने प्रभारी एसएसपी रवींद्र कुमार से मिलकर घटना की शिकायत की। इसके बाद उनके आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी महिला के पति के दोस्त हैं। घटना वाले दिन आरोपियों ने महिला के पति के साथ शराब पी थी। फिर महिला का पति नामजद एक दोस्त के साथ दिल्ली चला गया। दूसरा दोस्त संतोष घर पर रुक गया, उसने ही घटना की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की जानकारी की जा रही है।

 - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed