{"_id":"6511991beb1e2781060f31b9","slug":"three-friends-died-as-over-speed-vehicle-hits-bike-on-highway-in-bareilly-2023-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, बरेली के तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, बरेली के तीन दोस्तों की मौत
Mon, 25 Sep 2023 07:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Sep 2023 07:58 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर निवासी तीन दोस्त एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। मीरानपुर कटरा में हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक लकी सागर और रोहित के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दो युवकों की कटरा में मौत हो गई। जबकि तीसरे ने बरेली ने दम तोड़ दिया। मरने वाले युवक बरेली के फरीदपुर के रहने वाले थे।
फरीदपुर के परा मोहल्ला निवासी रोहित सक्सेना (20) सोमवार को डेढ़ बजे बाइक से अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसका दोस्त मोहल्ले का लकी सागर (17) और अवनीश उर्फ छोटू (19) भी बाइक पर सवार हो गया। तीन युवक दोस्त बताए गए हैं।
ये भी पढ़ें- भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: मैं किसी से डरता नहीं, जनता के हक की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा

Trending Videos
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लकी और रोहित की मौके पर मौत हो गई। जबकि अवनीश उर्फ छोटू ने फरीदपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मीरानपुर कटरा पुलिस ने रोहित और लकी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।