फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three died, including father and son, five burnt due to lightning

बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पांच झुलसे

Tue, 21 Apr 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three died, including father and son, five burnt due to lightning
hadsa shimla

बरेली के नवदिया गांव में सोमवार रात हुई घटना
विज्ञापन

बारिश से बचने को ट्रॉली के नीचे बैठे थे सभी

बरेली। भुता के गांव नवदिया में सोमवार को बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। थ्रेशर से गेहूं की गहाई करा रहे ये लोग बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे बैठे थे, तभी बिजली गिर गई। झुलसे पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
दौलतपुर करैना ग्राम पंचायत के मजरा नवदिया निवासी रामौतार अपने घर के पीछे खेत में थ्रेशर से गेहूं की गहाई करा रहे थे। सिंगाही निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर आरिफ के अलावा परिवार के सात लोग वहां मौजूद थे। रात आठ बजे तेज बारिश होने लगी तो सभी थ्रेशर बंद करके ट्रॉली के नीचे बैठ गए। अचानक बिजली गिरने से रामौतार (55), उनका बेटा सुमित (20) और भतीजा बृजेश (22) पुत्र अशोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रामौतार के भतीजे अमित (20), दिनेश (32) के अलावा परिवार के रामप्रताप (25), ज्ञान सिंह (26) और उमेश सिंह (30) बेहोश हो गए।
विज्ञापन

बिजली गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। सभी को एंबुलेंस से बरेली लाकर स्टेडियम रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, एसडीएम फरीदपुर विशु राजा ने मौका मुआयना किया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन से मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed