फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three cow smugglers arrested in police encounter

Bareilly: मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर के पैर में लगी गोली, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, तीन फरार

Fri, 31 May 2024 05:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2024 05:24 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि बुखारपुरा मोड़ के पास वृंदावन कॉलोनी में कुछ लोग संरक्षित पशु को काटने की तैयारी में हैं। पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Three cow smugglers arrested in police encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में थाना कैंट पुलिस ने मुठभेड़ में तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि, उनके तीन साथी मौके से भाग गए। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक तस्कर घायल हुआ है।  इंस्पेक्टर कैंट जगनारायण पांडेय ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली कि बुखारपुरा मोड़ के पास वृंदावन कॉलोनी में कुछ लोग संरक्षित पशु को काटने की तैयारी में हैं। पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने दो फायर किए। 

विज्ञापन


एक गोली तस्कर के पैर में लगी। वह वहीं गिर पड़ा। घायल समेत तीन तस्करों को पकड़ लिया। जबकि, तीन भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम फरमान उर्फ चुन्ना निवासी पीर बहोड़ा, इज्जतनगर बताया। इसके अलावा फरीदपुर के फर्रखपुर गांव का वहीद उर्फ आदिया व मझौआ गांव का गुलाम रसूल भी शामिल हैं। मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, संरक्षित पशु की हत्या करने वाले दो छुरे, लकड़ी का गट्टा, रस्सी, कार व 950 रुपये बरामद हुए हैं। घायल फरमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


नोएडा से चुराई थी कार
सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बुखारा मोड़ पर बीते रविवार की रात करीब आधा दर्जन से अधिक संरक्षित पशुओं का वध किया गया था। ये लोग सैलानी में रहने वाले एक युवक को मांस बेचते थे। तस्करों के पास से बरामद हुई कार बीती 28 फरवरी को नोएडा से चोरी की गई है। नोएडा पुलिस को  जानकारी दे दी गई है। तस्करों ने फर्जी नेमप्लेट लगा रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों का है आपराधिक इतिहास
इंस्पेक्टर ने बताया कि फरमान के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट, फरीदपुर, भोजीपुरा, कैंट में पशु क्रूरता संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। वहीद पर फरीदपुर, कैंट थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। गुलाम रसूल पर एक मुकदमा कैंट थाने में दर्ज है, जबकि दो मुकदमे अब दर्ज हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed