{"_id":"683381da0a5cc19579041d88","slug":"three-clinics-of-quacks-were-sealed-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1343-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झोलाछापों के तीन क्लीनिक किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झोलाछापों के तीन क्लीनिक किए सील
विज्ञापन
अवैध क्लीनिक सील करते स्वास्थ्य विभाग की टीम
मीरगंज। झोलाछाप के गलत इलाज से गांव बहरोली निवासी आशा कार्यकर्ता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जाग गया है। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने कई जगहों पर छापे मारकर तीन अवैध क्लीनिक सील कर दिए। इस दौरान अफरातफरी मची रही। कई झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गए।
रविवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार पाल ने अपनी टीम के साथ मीरगंज में अपंजीकृत रूप से संचालित क्लीनिक का निरीक्षण कर तीन क्लीनिक को सील किया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मीरगंज क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित नहीं होने दिए जाएंगे, जितने भी लोग अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। वह सभी अपने-अपने क्लीनिक बंद कर लें अन्यथा सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मीरगंज में डॉ. गुलिस्तां, ग्राम लभेड़ा दुर्गा प्रसाद में कुंवर सेन एवं ग्राम सिमरिया में मुकेश के अवैध क्लीनिक को संचालित करते हुए पकड़ा गया। इस दौरान डॉ. रोहन दिवाकर, फार्मासिस्ट संदीप कटियार, अजय कुमार आदि रहे। संवाद
दो दिन बाद होगी एफआईआर : डॉ. विनय
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विनय कुमार पाल ने बताया कि जो क्लीनिक सील किए गए हैं। उनको दो दिन में लाइसेंस दिखाने के लिए समय दिया गया है। इसके बाद थाने में इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।