फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three Bangladeshi sisters including Munara, who travelled abroad nine times, went to jail

Bareilly News: नौ बार विदेश यात्रा करने वाली मुनारा समेत तीनों बांग्लादेशी बहनें गईं जेल

Sun, 24 Aug 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Three Bangladeshi sisters including Munara, who travelled abroad nine times, went to jail
बरेली। अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी मुनारा बी और उसकी दोनों बहनों सायरा बानो व तस्लीमा को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया। तीनों पर अवैध रूप से भारत में रहने, फर्जी पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज तैयार कराने व दो फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। मुनारा नौ बार विदेश यात्रा कर चुकी है। तीनों के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका में सैन्य अधिकारियों व एजेंसियों ने भी पूछताछ की। महिलाओं ने खुद को गरीब, अनपढ़ व बेगुनाह बताया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मौलानगर में कई साल से रह रही मुनारा बी मूल रूप से बांग्लादेश के खुलना प्रांत के जिला जेस्सोर के पेनापोल गांव की रहने वाली है। मुनारा बी ने पुलिस को बताया कि वह किशोरावस्था में वर्ष 1972 में घुसपैठ कर भारत आई थी। मौलानगर निवासी रिक्शा चालक यासीन से शादी करके यहीं बस गई। बाद में मुनारा ने अपने भाई-बहनों को भी यहां बुलाकर हाफिजगंज इलाके में शादियां करा दीं। ब्यूरो ः एसपी सिटी ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिये मुनारा बी ने पहली बार 1996 में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। मानक पूरा न होने पर उसे निरस्त कर दिया गया। तब मुनारा ने फर्जी तरीके से खुद की भारतीय पहचान दिखाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बनवाए। वर्ष 2011 में उसने अपनी जन्मतिथि 1959 दिखाकर पासपोर्ट बनवाया। उसने यह कवायद एक स्थानीय समूह से जुड़कर की, जो लोगों को विदेश में घरों व प्रतिष्ठानों में काम करने के लिए भेजता है। इस पासपोर्ट में ज्यादा उम्र का पेच फंसा तो मुनारा ने अगली बार अपनी बहन सायरा के नाम से 1973 की जन्मतिथि दिखाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाया। इसमें फोटो व थंब मुनारा का ही लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed