Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three arrested, including two illegal vendors, in connection with stone-pelting at the Ganga-Sutlej Express.

Bareilly News: गंगा सतलुज एक्सप्रेस पर पथराव मामले में दो अवैध वेंडर समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 23 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including two illegal vendors, in connection with stone-pelting at the Ganga-Sutlej Express.
बरेली। धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस पर रविवार रात अवैध वेंडर्स के बीच झगड़े के बाद पथराव के मामले के जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अवैध वेंडरों समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गंगा सतलुज एक्सप्रेस रविवार रात आठ बजे फरीदपुर के पितांबरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी थी। इसी दौरान अवैध वेंडर्स ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे ट्रेन की पेंट्रीकार की चार खिड़कियों के शीशे टूट गए थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि ट्रेन में कुछ अवैध वेंडर्स खाने-पीने का सामान बेच रहे थे। इस दौरान पेंट्रीकार मैनेजर कानपुर नगर के थाना बर्रा के मोहल्ला जसौली निवासी रोहित पांडेय ने दो अवैध वेंडर्स को पकड़कर पेंट्रीकार में बैठा लिया। इन अवैध वेंडर्स ने ट्रेन के फरीदपुर पहुंचने से पहले अपने साथियों को कॉल कर दी। गाड़ी पितांबरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहरी तो अवैध वेंडर्स के साथी पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पेंट्रीकार पर पथराव कर दिया गया। इससे पेंट्रीकार की चार खिड़कियों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले में रोहित पांडेय समेत फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी अरुण और राहुल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने ट्रेन की पेंट्रीकार पर पथराव की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed