फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three arrested including the leader of meat smuggling gang in the encounter, all three were shot

Bareilly News: मुठभेड़ में मांस तस्करी गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार, तीनों को लगी गोली

Thu, 20 Feb 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including the leader of meat smuggling gang in the encounter, all three were shot
बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने बुधवार तड़के सैदपुर मोड़ के पास हुई मुठभेड़ के दौरान मांस तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सरगना के दोनों घुटनों और सदस्यों के पैरों में गोली लगी है। इस दौरान गिरोह के पांच गुर्गे मौके से भाग गए। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सैदपुर मोड़ के पास स्थित सहारा ग्राउंड में पांच फरवरी को पशुओं के अवशेष मिले थे। एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया था। मंगलवार रात सूचना मिली कि वहां कुछ लोग गोकशी करने की फिराक में हैं। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी देवेंद्र धामा ने टीम के साथ वहां पहुंच गए। बुधवार तड़के तीन बजे सैदपुर मोड़ के पास मांस तस्करों का गिरोह दिखा। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी के मुताबिक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह के सरगना भोजीपुरा के भूड़ा निवासी वसीम के दोनों घुटनों में गोली लगी। वहीं, अफसर और जावेद के पैरों में गोली लगी है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। भूड़ा गांव के ही मुतासिफ, कल्लू, इज्जतनगर थाने के पीर बहोड़ा निवासी शाकिर, परतापुर जीवन सहाय निवासी जफर उर्फ रमन और भोजीपुरा के सैदपुर चुन्नी लाल निवासी साहिल वहां से भाग गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 315, .32 और 303 बोर के तीन तमंचे, कारतूस, आठ खोखे, तीन मोबाइल फोन, पशु काटने के औजार, पिकअप, वैन व एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित किए गए थे चौकी प्रभारी और दो पुलिसकर्मी
सहारा मैदान के पास पांच फरवरी को पशुओं के अवशेष मिले थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले की जांच कराई तो प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई। इस पर एसएसपी ने बैरियर टू चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह, इज्जतनगर थाने के सिपाही शोभाराम और दिनेश को निलंबित कर दिया था।


आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टरसहारा ग्राउंड का कुछ हिस्सा भोजीपुरा और कुछ इलाका इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आता है। दोनों थानों के बीच सीमा विवाद की वजह से यहां कई बार घटनास्थल की राजस्व विभाग से पैमाइश तक कराई जा चुकी है। आरोपी इसी का फायदा उठाते हैं। सरगना वसीम के खिलाफ 14, अफसर और जावेद के खिलाफ दो-दो, शाकिर व कल्लू के खिलाफ चार-चार, जफर उर्फ रमन के खिलाफ 27, मुतासिफ और साहिल के खिलाफ दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed