फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused including woman arrested in fraud case

बरेली में महिला समेत तीन गिरफ्तार: पार्वती को बनाया जसविंदर, प्रदीप को लखविंदर, फिर की 1.37 करोड़ रुपये की ठगी

Mon, 19 Jun 2023 08:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 08:10 AM IST
सार

पुलिस ने रविवार को बदायूं के ज्ञान प्रकाश, पार्वती और शाहजहांपुर के प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों ने जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 1.37 करोड़ रुपये की ठगी की थी। 

विज्ञापन
Three accused including woman arrested in fraud case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जमीन बेचने के नाम पर 1.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के तीन आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। दो आरोपी बदायूं और एक शाहजहांपुर का है।

विज्ञापन


सुभाषनगर के करगैना निवासी लालसिंह ने 28 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके अनुसार थाना कैंट के कंधरपुर निवासी राजपाल यादव, शाहजहांपुर के जलालाबाद के गांव चंदोरा बहादुरपुर के प्रदीप सिंह, थाना बिसौली के ज्ञान प्रकाश, ठाकुरान मोहल्ले की पार्वती, दानवीर यादव, थाना भमौरा के गांव कीरतपुर बिजनेस यादव ने उनके साथ ठगी की। 

विज्ञापन

दोनों के फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे 

राजपाल ने पार्वती का जसविंदर कौर और प्रदीप का लखविंदर सिंह नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। राजपाल फर्जी  आधार कार्ड समेत अन्य कागजात के साथ उनसे मिला और बताया कि जसविंदर कौर की दस करोड़ की जमीन है, जो पांच करोड़ में मिल जाएगी। उन्होंने संबंधित जमीन की पड़ताल की। इसके बाद राजपाल ने उनको पार्वती और प्रदीप से मिलवाया।

ये भी पढ़ें- UP News: किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास

आरोप है कि अन्य लोग भी साथ रहे। जमीन के नाम पर उनसे 1.37 करोड़ रुपये ले लिए। बाद में पता लगा कि राजपाल ने पार्वती को जसविंदर और प्रदीप को लखविंदर बनाकर पेश किया था। इधर, जसविंदर गौर ने भी सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुभाषनगर पुलिस ने रविवार को बदायूं के ज्ञान प्रकाश, पार्वती और शाहजहांपुर के प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed