फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused in a daylight robbery arrested following an encounter

Bareilly News: दिनदहाड़े लूट करने के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Three accused in a daylight robbery arrested following an encounter
भोजीपुरा। लकड़ी व्यापारी के भतीजे से शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई दो लाख रुपये की लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी एहसान अली के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही अंकित भी घायल हुआ है। पुलिस ने महज पांच घंटे में लूटे गए दो लाख रुपये व अन्य सामान बरामद बरामद कर लिया।
विज्ञापन


सीओ हाईवे देवेश सिंह के अनुसार, शुक्रवार को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव रतना चुन्नीलाल निवासी लकड़ी कारोबारी बिंटू के भतीजे उवैश से अलीनगर के जंगल में दो नकाबपोश आरोपियों ने तमंचा तानकर दो लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने रात में ही आरोपियों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार रात एक बजे मनेहरा पुलिया के पास एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक, पुलिस को देख एक युवक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली सिपाही अंकित के बाएं बाजू को छूती हुई निकल गई। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में आरोपी एहसान अली के दाहिने पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद एहसान अली गिर गया और पुलिस ने घेराबंदी कर दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रामपुर जिले के खजुरिया खुर्द का रहने वाला एहसान अली, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी विनीत गंगवार और भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रतना चुन्नीलाल निवासी मोहनिश अली शामिल हैं। घायल एहसान अली व सिपाही अंकित को भोजीपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। विनीत गंगवार और मोहनिश अली को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।



आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद

पुलिस ने एहसान अली से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, एक लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया। विनीत गंगवार और मोहनिश अली से 50-50 हजार रुपये मिले। मोहनिश के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला। लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है।


उवैश के साथ ही था मोहनिश, उसी ने रची थी लूट की साजिश
सीओ ने बताया कि आरोपी एहसान अली पर रामपुर के खजुरिया थाने में भी एक मामला दर्ज है। रतना चुन्नीलाल निवासी मोहनिश अली ने ही लूट की साजिश रची थी। उवैश बैंक से रुपये निकालने गया था तो मोहनिश उसके साथ था। उसे पता था कि उसके पिट्ठू गैग में रुपये हैं। रास्ते में वह बहाने से बाइक से उतर गया और साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एहसान अली ने अपने दोस्त विनीत गंगवार को इसमें शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed