फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused from Bijnor arrested for theft; six phones recovered.

Bareilly News: बिजनौर निवासी चोरी के तीन आरोपी पकड़े, छह फोन बरामद

Thu, 06 Aug 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three accused from Bijnor arrested for theft; six phones recovered.
बरेली। बारादरी पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बिजनौर निवासी गिरोह यहां छात्रावास व अन्य स्थानों पर सक्रिय था। पुलिस ने उनके पास से चोरी के छह मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई को एक सोसाइटी फ्लैट में रहने वाले हर्षित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई थी कि उनके व साथियों के छह मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। एक ही रात आसपास से ही फोन चोरी के मामले में पुलिस ने लगभग 300 सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले। कुछ धुंधली फुटेज मिलीं जिन्हें यक्ष एप से साफ किया गया। फिर मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह तीन आरोपियों को एफसीआई गोदाम के पास भरतौल रोड से पकड़ा गया। थाने लाकर इनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

---

कई शहरों में की फोन चोरी
गिरफ्तार आरोपी शुमोइल, अलकाम उर्फ अरहम और फरहान बिजनौर के थाना किरतपुर के मोहल्ला राधगान के निवासी हैं। ये तीनों ही बेरोजगार हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। ये ज्यादातर छात्रावास को निशाना बनाते हैं, जहां प्रवेश आसान होता है। खासतौर से सुबह के वक्त खुले कमरों से मोबाइल फोन चुराते थे। इनके खिलाफ बरेली, गौतमबुद्धनगर, दिल्ली, गाजियाबाद, चंडीगढ़, देहरादून सहित कई जिलों में मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईफोन भी बरामद

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से दो मोटोरोला, दो रेडमी, एक नथिंग फोन, आईफोन 15 सहित छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल से मोबाइल बेचने आए थे तभी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed