{"_id":"6952ea9113e59aef8d022911","slug":"three-accused-arrested-with-two-stolen-bikes-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3768-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरी की दो बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरी की दो बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मीरगंज/शाही। मीरगंज में नंदगांव को जाने वाले रास्ते से पुलिस ने सोमवार रात दो आरोपियों को चोरी की बाइक और बाइक के पार्ट्स सहित गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में दो अन्य वांछित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, शाही में भी पुलिस एक युवक को बाइक के साथ पकड़ा है।
रविवार रात उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने बताया कि वह अपने अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने नंदगांव को जाने वाले रास्ते पर दो लोगों को चोरी की बाइक और पार्ट्स सहित पकड़ा, जिन्होंने अपना ना ईयानगला निवासी जोइन, बहादुरपुर निवासी धर्मेंद्र बताया। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइक मीरगंज निवासी सूरज से खरीदी थी। उसने 24 दिसंबर को रूद्रपुर से बाइक चोरी की थी। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि वांछित आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश बैसला ने बताया कि रविवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। मिर्जापुर से शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के नजदीक हैदरनगर निवासी आरोपी पूरनलाल को पकड़ लिया गया। वह अपने साथ बाइक का कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। चेसिस नंबर से पुलिस ने चेक की तो पता चला कि बाइक 2017 में प्रेमनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। संवाद