फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused arrested for drug trafficking in Bareilly

Bareilly News: शहर में आधा किलो अफीम ले जाते युवक गिरफ्तार, मीरगंज में दो स्मैक तस्कर पकड़े गए

Mon, 06 Oct 2025 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 05:35 PM IST
सार

बरेली में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुभाषनगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं मीरगंज में दो आरोपी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Three accused arrested for drug trafficking in Bareilly
आरोपी नईम - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में सुभाषनगर थाना पुलिस ने रविवार रात आधा किलो अफीम ले जाते किला क्षेत्र के युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सोमवार को उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस टीम फतेहपुर रोड पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो पता लगा कि आरोपी के पास आधा किलो अफीम है। पूछताछ में उसने अपना नाम नईम बताया। उसने खुद को किला क्षेत्र मोहल्ला लीची बाग का निवासी बताया। 
विज्ञापन


नईम के मुताबिक वह अफीम खरीदकर बेचने आया था लेकिन पकड़ा गया। पुलिस ने नईम के पास से 516 ग्राम अफीम बरामद की। नईम ने बताया कि अपने शौक पूरे करने के लिए वह अफीम तस्करी का धंधा करता था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज में स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
मीरगंज क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर दरोगा पंकज कुमार ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा तो दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम मानसिंह निवासी कपनेरी थाना मिलक रामपुर और दूसरे ने नरेश बाबू निवासी मुझयाना थाना कैमरी जिला रामपुर बताया।

पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर मानसिंह के पास से 40 ग्राम एवं नरेश बाबू के पास से 29 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed