फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threats to Maulana Zaratab Raza for raising demand for action against Dawat-e-Islami

दावत-ए-इस्लामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाने पर मौलाना जरताब रजा को धमकी

Tue, 12 Jul 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Threats to Maulana Zaratab Raza for raising demand for action against Dawat-e-Islami
पीलीभीत। उदयपुर कांड में दावत-ए- इस्लामी संगठन का नाम सामने आने के बाद आस्ताने आलिया हशमतिया के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां ने बताया कि उन्हें एक पाकिस्तानी मौलाना ने नाम लिए बगैर धमकी दी है। धमकी वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। इसे उन्होंने सोमवार को शाम पांच बजे देखा है। जिस मौलाना ने वीडियो जारी किया है वह मौलाना दावत-ए-इस्लामी का पक्का फालोअर हैं और उसके फालोअर केवल पाकिस्तान में नहीं इंडिया में भी हैं।
विज्ञापन

धमकी भरा वीडियो शासन- प्रशासन के सामने है। अधिकारी चाहें तो उसे देखकर खुद अंदाजा लगा सकते हैं किसको धमकी दी जा रही है। वीडियो में पाकिस्तानी मौलाना- दूसरा पाकिस्तान बनाने की धमकी दे रहा है। इसलिए वीडियो का अधिकारियों को खुद ब खुद संत्रान लेना चाहिए। इस मामले में शिकायत करने की कोई जरूरत ही वह नहीं समझते। इस मामले में एनआईए के जरिए जांच होनी चाहिए। प्रशासन को गंभीरता से खुद ही संज्ञान लेना चाहिए। अगर उनके साथ कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन खुद होगा
विज्ञापन

क्योंकि दावत-ए-इस्लामी और आतंकवाद के खिलफ वह खुद खुल कर शुरूआत से बोल रहे हैं। जैसे भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी पर 2017 में पाबंदी लगाई उसी तरह से दावत-ए-इस्लामी पर पाबंदी लगनी चाहिए। यह जांच भी होनी चाहिए कि पीलीबीत से दावत ए इस्लामी संगठन के लिए कितना चंदा हुआ है। यह रकम आगरा किसने भेजी। खाते की छानबीन हो तो पूरी हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे लिए खतरा हैं क्योंकि मैंने देश में सबसे पहले पीलीभीत की धरती से दावत-ए-इस्लामी के खिलाफ आवाज उठाई है। मैं लगातार इस संगठन का विरोध कर रहा हूं। मेरे वालिद ने 1999 में मुंबई की धरती से इस संगठन के खिलाफ आवाज उठाई थी। -मौलाना जरताब रजा खां, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed