Bareilly News: महिला को जान से मारने की धमकी, हवाई फायरिंग की, वकील समेत तीन लोग हिरासत में
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में फायरिंग का मामला सामने आया है। पड़ोसी महिला ने तीन भाइयों पर जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के घेर जाफर खां निवासी महिला गुलशन ने तीन भाइयों पर जान से मारने की धमकी देने, हवाई फायरिंग और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस मामले में जगतपुर चौकी पुलिस ने वकील समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
गुलशन का आरोप है कि सुब्हान उर्फ फायक, इरफान और इमरान (सगे भाई) उसे व परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपनी दो बेटियों के साथ घर पर थी, तभी सुब्हान दरवाजे पर आया। उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करने लगा। हवाई फायरिंग भी की।
गुलशन के मुताबिक, उस समय पति और दो बेटे दुकान पर थे। इन तीनों भाइयों के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इसके बावजूद वे दबंगई करते रहते हैं। गुलशन ने आरोपियों का वीडियो भी पुलिस को मुहैया कराया है। बारादरी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि एक फायर की बात सामने आई है। तीन आरोपी हिरासत में लिए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुरानी रंजिश में दो युवकों पर चाकू से किया हमला
बारादरी थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग गए। घायल युवकों की पहचान सैलानी निवासी अयान और उसके दोस्त सारिक के रूप में हुई है। अयान ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर अनस और छोटे ने अपने चार-पांच साथियों के साथ घेर लिया।
आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।