{"_id":"65889779e2d1522b1d07a8c7","slug":"threat-to-pour-acid-on-girls-face-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-1237-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवती को चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवती को चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी
Mon, 25 Dec 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। मनमुताबिक दहेज न मिलने पर पहले आरोपी ने रिश्ता तोड़ लिया। अब वह युवती की दूसरी जगह शादी तय नहीं होने दे रहा। जहां कहीं युवती के परिवार वाले शादी की बात करने जाते हैं, वहां कॉल और मेसेज करके वह रिश्ता तुड़वा देता है। इसका विरोध करने पर वह युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती कक्षा 12 की छात्रा है। आरोप है कुछ समय पहले युवती के परिजनों ने थाना भोजीपुरा के गांव पचतोर निवासी मनोज कुमार के साथ उसका रिश्ता तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद लड़का-लड़की मोबाइल फोन पर बात करने लगे। आरोपी ने मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज भेजकर उसका स्क्रीनशॉट ले लिया।
कुछ दिन बाद कम दहेज मिलने का हवाला देकर आरोपी के परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद से वह दूसरी जगह शादी तय नहीं होने दे रहा। विरोध करने पर वह तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी दे रहा है।