फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat to kill the chairman of Amla Municipality

Bareilly News: आंवला नगर पालिका के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी

Mon, 02 Oct 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 02 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill the chairman of Amla Municipality
आंवला। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सैयद आबिद अली को पंजीकृत डाक से पत्र भेजकर 15 दिन के अंदर पद से इस्तीफा देने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रविवार को चेयरमैन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि शनिवार को उनके आवास पर पंजीकृत डाक से एक लिफाफा पहुंचा। बेटे ने जब इसे खोलकर देखा तो अंदर एक पत्र था। पत्र में 15 दिन के अंदर पद से इस्तीफा देने की बात कही गई थी। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। तुरंत ही बेटे ने इस पत्र का फोटो खींचकर उन्हें व्हाट्सएप किया। मामले की सूचना सीओ आंवला को दी गई। घर में एक कार्यक्रम होने की वजह से वह शनिवार को थाने नहीं पहुंच पाए। रविवार को उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

लिफाफे पर पत्र भेजने वाला का नाम धर्मवीर निवासी पक्का कटरा लिखा हुआ था। पुलिस ने धर्मवीर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि पिता का नाम न लिखा होने की वजह से आरोपी को ढूंढने में परेशानी आ रही है। जिस डाकघर से पत्र भेजा गया है, वहां जाकर सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली जाएगी। वहीं, सैयद आबिद अली का कहना है कि पहले भी एक चेयरमैन की हत्या हो चुकी है। इस वजह से वह डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
1993 में गोली मारकर की गई थी चेयरमैन की हत्या
10 अगस्त 1993 को चेहल्लुम के जुलूस से लौटते समय तत्कालीन चेयरमैन मंजूर अहमद की हत्याकर दी गई थी। बेटे हाजी आफताब ने बताया कि पिता को कई बार धमकियां दी गईं थीं। उनका कार्यकाल समाप्त होने में तीन महीने का ही समय बचा था। घर से कुछ दूरी पर उन्हें गोली मार दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed