फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat to kill Maulana Shahabuddin, report

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट

Mon, 01 Apr 2024 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill Maulana Shahabuddin, report
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को जान से मारने की धमकी दी गई है। मौलाना का आरोप है कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) का समर्थन करने पर शहनवाज नाम के युवक ने फोन व ई-मेल पर धमकी दी है। आरोपी सपा से जुड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन के मुताबिक 23 मार्च की रात उनके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ निवासी शहनवाज बताते हुए कहा कि तुम मुसलमानों के नेता बनते हो और भाजपा की हिमायत करते हो। सीएए का समर्थन व समाजवादी पार्टी का विरोध करते हो। जब मौलाना ने उसे समझाया तो उसने कॉल काट दी। इसके बाद दोबारा कॉल की।
विज्ञापन

उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर दोबारा मीडिया को बयान दिया तो बरेली से उठवा लूंगा। मेरी पहुंच अंडरवर्ल्ड तक है। कॉल करने वाले ने मौलाना की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेसेज भी भेजा है। मौलाना ने जान का खतरा जताते हुए कहा कि देश विरोधी व कट्टरपंथी विचारधारा के लोग कभी कोई संगीन वारदात कर सकते हैं। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि मोबाइल नंबर व ई-मेल की जांच से आरोपी की सही पहचान उजागर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिया था बयान

मौलाना ने सीएए लागू होने पर कहा था कि मुसलमानों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह नागरिकता देता है, छीनता नहीं है। इस कानून को लेकर मुसलमानों के बीच जो भी गलतफहमियां थीं, वो दूर हो गई हैं। इस कानून से भारतीय मुसलमानों का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed