फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat to BJP's regional president, report on SP Youth Brigade's general secretary

Bareilly News: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष को धमकी, सपा यूथ ब्रिगेड के महासचिव पर रिपोर्ट

Thu, 20 Mar 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Threat to BJP's regional president, report on SP Youth Brigade's general secretary
बरेली। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को धमकी देने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता ने सपा यूथ ब्रिगेड के महासचिव संदीप मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता हिमांशु का कहना है कि संदीप मौर्य ने 18 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बयान दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ संदीप मौर्य ने लिखा है कि सपा की सरकार बनने पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य से हिसाब बराबर किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेता को इस तरह धमकी देना कानून-व्यवस्था के लिए खुली चुनौती है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। सपा नेता शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed