फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat to behead CM Yogi, objectionable remarks on Sanatan and Ram

Bareilly News: सीएम योगी का सिर कलम करने की धमकी, सनातन और राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी

Sat, 11 Jan 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Threat to behead CM Yogi, objectionable remarks on Sanatan and Ram
बरेली। मैजान रजा नाम की आईडी से सनातन धर्म, भगवान राम पर की गई अभद्र टिप्पणी और मुख्यमंत्री योगी का सिर कलम करने की धमकी से हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा है। आचार्य पंडित केके शंखधार, अंशुल शर्मा, नमन पांडेय, विष्णु मौर्य, नितिन वर्मा, रजत पंडित आदि ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक पोस्ट में महाकुंभ को लेकर अपमानजनक शब्द लिखते हुए कहा गया है कि कुंभ का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए भले ही कितने भी सिर कलम करने पड़ें। राम मंदिर को लेकर लिखा गया है कि 2025 राम मंदिर का भी आखिरी साल है। हिंदूवादियों ने इसे जिहादी मानसिकता बताते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

----
आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो समुदाय आमने-सामने
फतेहगंज पश्चिमी। गांव टिटौली में सोशल मीडिया पर एक समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत कराया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। आरोपी युवक अपनी पोस्ट को किसी के द्वारा एडिट करने की बात कह रहा है। जांच जारी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed