{"_id":"67b9e1d810a7b93cc4072aaf","slug":"threat-of-laying-dead-bodies-on-celebrating-holi-fir-lodged-against-six-accused-in-bareilly-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो पक्षों में विवाद, हमला कर पीटने का आरोप, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो पक्षों में विवाद, हमला कर पीटने का आरोप, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 22 Feb 2025 10:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:40 PM IST
सार
बरेली के बारादरी क्षेत्र में कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर हमला करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली बारादरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाने के हजियापुर में होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना बना रहे लोगों पर दूसरे समुदाय के युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट की। धमकी भी दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण मोहल्ले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। तहरीर के आधार पर बारादरी थाना पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बारादरी थाने का मोहल्ला हजियापुर, जोगी नवादा, चकमहमूद मिश्रित आबादी का होने के कारण संवेदनशील श्रेणी में आता है। सावन के महीने में जोगी नवादा में कई बार बवाल हुआ था। यहां कांवड़ियों पर पथराव के दौरान फायरिंग तक हो गई थी। पुलिस को हालात काबू करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: एसपी को दो सौ मीटर घसीटा, बोले थे- आज तेरा आखिरी दिन; तीन सिपाहियों सहित चार दोषी करार
विज्ञापन
हजियापुर निवासी लक्ष्मण, मुन्ना, शनि और आकाश ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय वे लोग होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना बना रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के अयान, सलमान, अमन, रेहान, भूरा, आलम समेत कई अन्य लोगों ने हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने सभी को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में लक्ष्मण, मुन्ना और आकाश को चोटें आईं। लक्ष्मण पक्ष के लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग होली से पहले माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।