{"_id":"68605be065d6e5918201437b","slug":"threat-of-killing-sons-demanded-ransom-of-rs-1-crore-bareilly-news-c-4-bly1015-671617-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेटों की हत्या की धमकी, एक करोड़ की मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेटों की हत्या की धमकी, एक करोड़ की मांगी फिरौती
विज्ञापन
बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के राई नवादा निवासी एक किसान को व्हाट्सएप पर बेटों की हत्या की धमकी दी गई। साथ ही एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच की तो पता लगा कि 50 हजार रुपये के लेनदेन से जुड़ा मामला है।
राई नवादा गांव निवासी किसान सुरेंद्र कुमार गंगवार के पास 175 बीघा खेती की जमीन है। उनके दो बेटे दीपक और सूरज हैं। सुरेंद्र ने थाना प्रभारी संजय तोमर को बताया कि 22 जून की दोपहर 12:45 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल आई। उनसे एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। मना करने पर बेटों को जान से मारने की धमकी दी गई। सुरेंद्र ने शुरुआत में कॉल को फर्जी समझकर नजर अंदाज कर दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया।
आरोप है कि 25 जून को फिर ऐसे ही नंबर से इंटरनेट कॉल आई। इसमें उनसे कहा गया कि तुमने धमकी को हल्के में लिया है, इसलिए अब अंजाम भुगतो। पीड़ित ने बताया कि 24 जून की रात 1:10 बजे उनके घर के सामने कोई फायरिंग करके भाग गया। गोली चलने की आवाज से उनका परिवार सहम गया। इसके बाद सुरेंद्र ने तुरंत थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि विदेश से कॉल नहीं की गई है। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि सुरेंद्र ने किसी को 50 हजार रुपये दिए थे। उन्हें मांगा तो दूसरे पक्ष ने इन्कार कर दिया। रुपये लेनदेन के विवाद में बात ज्यादा बढ़ गई। पूरा अंदेशा है कि वही लोग सुरेंद्र को परेशान कर रहे हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सर्विलांस से जल्दी ही स्थिति साफ करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद